मंगलवार, 8 नवंबर 2011

अगर में प्रधानमंत्री होता तो


अगर में प्रधानमंत्री होता तो,
1 ) जाति के नाम पर आरक्षण, लड़के और लड़की कई नाम पर आरक्षण बिलकुल बंद कर देता,
आरक्षण सिर्फ अमीरी और गरीबी के आधार पर तय होता!
सरकारी  नोकरियो  में आरक्षण बिलकुल नही होता! प्रतिभा के आधार पर नोकरी दी जाती,

2 ) आतंकवादियो के लिए बस एक सजा और वो मौत! 
आतंकवादियों से जोड़े हर मामले की जाँच एक साल में खत्म कर के जल्द ही मौत की सजा दी जाती!

3 ) आजकल सरकारी स्कूलो में SC ,ST  और OBC को मिलने वाली  तकरीबन 5000 रूपये
प्रति छात्र वार्षिक नकद धनराशि पे रोक लगा देना  क्योंकि ये हमारे देश में महंगाई को बढाने में मदद करती है!
Ist  क्लास से 12th  क्लास तक सब को मुफ्त शिक्षा का नियम!

4 ) नरेगा जेसी मनलुभावन योजनाओ पे भी रोक लगाना क्योंकि इन योजनाओ का फायेदा गांव लोगो को पूरा नही  मिल रहा है और सरकारी धनराशि की बर्बादी हो रही है सालाना 39000  करोड़ का बजट है इतनी बड़ी धन राशि को हम देश के विकास में खर्च कर सकते है!

5 ) सभी भारतीय परिवार को 2  से आधिक बच्चो पर रोक होगी चाहे वो किसी भी धर्म विशेष से क्यों ना हो  
अगर दो से आधिक बच्चे हुए तो उन  परिवार को सरकारी नोकरी और सरकारी सुविधाओ से वंचित रहेना पड़ेगा!

6 )  भारतीय लघु व्यापार को बढ़ावा देना और MNC कंपनियों को भारतीय बाज़ार में आने के लिए कड़ी शर्तो 
का सामना करना!
जेसे:
      (a) 75 % नोकरिया भारतीय को दी जाये !
      (b) कमाई का 80 % भारतीय बाज़ार में निवश किया जाये !
      (क) कम्पनी को भारतीय बाज़ार के अनुसार खुद को बदलना !

7 ) राजनीती में दागी नेताओ पर प्रतिबंध और कठोर सजा का नियम !

8 ) सेना को नवीनतम साधन उपलब्द करवाना !

और भी कई बाते है जो हमे बदलनी होगी .........
जेसे हमारी खुद की सोच और राजनीती का युवा को डर
आज के युवा को राजनीती में आ के सता पे काबिज बूढ़े घोड़ो को भागना होगा!
भारत को बदलना होगा 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें